90 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहा आरोपित बिहार से गिरफ्तार

90 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहा आरोपित बिहार से गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 90 करोड़ के मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे एक आरोपित को पटना से गिरफ्तार किया है।

cll _728

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

पकड़े गए आरोपित की पहचान सिद्धार्थ गांधी के रूप में हुई है। वर्ष 2019 के एक मामले में पुलिस को आरोपित की तलाश थी। कोर्ट ने भी आरोपित को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

पुलिस मामले में पहले ही छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। एक अन्य आरोपित की पुलिस को अभी भी तलाश है। सिद्धार्थ से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सिद्धार्थ के पिता का दवाईयों का बड़ा कारोबार था। दवाईयों का धंधा करते हुए सिद्धार्थ कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ गया और इसने नशीली दवाईयों व मादक पदार्थों का धंधा शुरू कर दिया।

स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि 15 जनवरी को पुलिस ने दिल्ली से लोकेश मेहता और सुनील कुमार को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सतीश साहू, नीरज अरोड़ा उर्फ सोनल और राजेश दत्ता को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब 90 करोड़ का मादक पदार्थ मिला।

कोर्ट ने विशाल सिंह फगना, सिद्धार्थ गांधी और अश्विनी कुमार रतन को भगोड़ा घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मार्च 2022 में विशाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। सिद्धार्थ और अश्विनी फरार चल रहे थे।

छानबीन के दौरान शुक्रवार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सिद्धार्थ पटना, बिहार में छिपा है। एक टीम को वहां भेजकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया।

अब उससे पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम