जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर दागी गई गोली, हालत नाजुक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर दागी गई गोली, हालत नाजुक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान के नारा शहर में जानलेवा हमला हुआ है। भाषण देने के दौरान उनको निशाना बनाकर गोली दागी गई। हमले में वह घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

download 42

 

पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जापानी मीडिया ने आबे के गोली मारने की पुष्टि की है।

 

एनएचके वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष आबे पर हमला हुआ। गोलीबारी में वह बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। शिंजो आबे को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है।

 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो आबे पर एक शख्स ने गोली चला दी। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर मंच पर गिर पड़े। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। शिंजो आबे को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।

 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। भारत और जापान के बेहतर संबंधों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

 

वह लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2019 में स्वास्थ्य कारण से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम