मोतिहारी में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से मिठाई दुकान में लगी आग, बुझाने में चार झुलसे, गंभीर

मोतिहारी में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से मिठाई दुकान में लगी आग, बुझाने में चार झुलसे, गंभीर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। शहर से शुक्रवार को एक बड़ी घटना सामने आई। मीना बाजार स्थित शंकर मिष्ठान भंडार में बन रही मिठाई के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर का पाइप चूल्हा से निकल गया। इसके बाद आग लग गई। यहां पर कार्यरत कर्मी आग पर काबू करने की कोशिश की।

 

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

23

 

इसमें चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोग भी दौड़े-दौड़े पहुंचे। अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायलों की स्थिति गंभीर है।

 

घटना में पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज के साठी निवासी 46 वर्षीय कमलेश तिवारी, बरकुरवा निवासी 45 वर्षीय ललन कुमार, छतौनी थाना के बरियारपुर निवासी बिंदु शर्मा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुर निवासी 40 वर्षीय शंभू दास जल गए। घटना दोपहर की है।

 

सभी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि घायल 50 फिसदी से लेकर 90 फिसदी तक झुलस गए हैं।

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। प्रतिष्ठान के मालिक शंकर प्रसाद ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद नहीं थे। सिर्फ कर्मी थे, जो कार्य कर रहे थे। सूचना पर वह भी अविलंब पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम