मोतिहारी। संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी मधुबनी पंचायत के मुखिया चंदन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद की बताई जा रही।

सूचना मिलने के बाद परिजन यूपी के लिए निकल गए हैं। परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने चार अन्य साथियों के साथ निजी वाहन से यूपी गए हुए थे।
वह किसी कार्य को लेकर यूपी गए थे। इस बीच शनिवार की रात सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह तीन भाई थे। वहीं उनको एक पुत्र व एक पुत्री हैं। मौत की खबर मिलने के बाद कोहराम मच गया।
शुभचिंतकों की भीड़ घर पर जुटने लगी। सभी परिवार वालों को सांत्वना दे रहे थे। बताते चले कि 2021 में चंदन सिंह दक्षिणी मधुबनी पंचायत से भारी मतों से मुखिया का चुनाव जीता था।
ग्रामीणों के साथ उनका मधुर संबंध रहा है। उन्होंने हमेशा से ग्रामीणों के कार्यों को पूरा करने पर अपनी प्राथमिकता दी।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments