जमुई। जमुई में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा। यहां एक दो बच्चों की मां ने अपने से आधी उम्र से भी कम किशोर से इश्क कर बैठी।

एक दिन जहानाबाद का 15 वर्षीय लड़का महिला के बुलावे पर जमुई स्थित महिला के घर पहुंचा।
इससे पहले महिला ने पति को बताया था कि लड़का उसके मायके का रहने वाला है और किसी काम से जमुई आया है। इस बीच महिला के पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़के को जमकर पिटाई कर दी। लोगों के बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, जमुई की रहने वाली दो बच्चों की मां फेसबुक के माध्यम से जहानाबाद के 15 वर्षीय लड़के से बातचीत शुरू की। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो मामला प्रेम-प्रसंग तक आ पहुंचा दोनों एक दूसरे से साथ जीने मरने की कसमे खाने लगे।
फिर क्या था महिला ने लड़के के जमुई स्थित अपने घर पर बुला लिया। महिला ने अपने पति को बताया कि लड़का उसके मायके से आया है।
रविवार की देर रात पति ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद पति ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद मामले की परत-दर-परत खुलने लगी।
सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया ने महिला के पति को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद लड़के के परिजनों को बुलाया गया। जहां नाबालिग लड़के को हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments