कोलंबो। श्रीलंका की वायुसेना ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार के लिए विमान उपलब्ध कराया। इस विमान से वह देश छोड़ मालदीव पहुंच गए हैं।

वायुसेना ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि गोटाबाया ने आज इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
श्रीलंका के समाचार पत्र डेली मिरर के मुताबिक, उन्हें उड़ान की यह सेवा मौजूदा सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका के संविधान में कार्यकारी राष्ट्रपति में निहित शक्तियों के मुताबिक व रक्षा मंत्रालय के पूर्ण अनुमोदन के साथ बंदरनाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन, सीमा शुल्क और अन्य सभी कानूनों के तहत दी गई।
इस अखबार के मुताबिक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे बुधवार सुबह अपनी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ मालदीव के लिए देश से भाग गए। सैन्य विमान से भागे राजपक्षे बुधवार तड़के 3:07 बजे मालदीव के वेलेना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मालदीव की राजधानी में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा।
इस बीच ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रपति के देश से भागने के बाद श्रीलंका में हजारों लोग कोलंबो शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं। कई लोग प्रदर्शन करने की मुख्य जगह गॉल फेस ग्रीन में जमा हैं।
यहां पर लोगों के लिए एक अस्थायी मंच बनाया गया है। लोग भाषण दे रहे हैं। भाषण के बीच में लोग सिंहला भाषा में 'संघर्ष की जीत' के नारे लगा रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments