राजकुमार सिंह, बीरगंज (नेपाल)। भारत सरकार की ओर से महावाणिज्य दूत नितेश कुमार जूनियर ने शुक्रवार को जिला प्रशासन कार्यालय परसा, नेपाल के मुख्य जिलाधिकारी उमेश कुमार ढकाल जूनियर को आपदा राहत सामग्री का एक हिस्सा सौंपा।

राहत सामग्री सौंपने का मुख्य कार्यक्रम काठमांडू में आयोजित किया गया। इसमें नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के गृह मंत्री बालकृष्ण को सामग्री सौंपी। राहत सामग्री में बड़े आकार के तंबू एवं इंफ्लाटेबल नार्वे शामिल थी।
बताया जाता है कि यह उपहार भारत-नेपाल विकास साझेदारी के तहत नेपाल को भारत सरकार की नियमित मानवीय सहायता एवं आपदा राहत सहायता का हिस्सा है।
बताते चले कि 2015 में आए भूकंप से त्रास्दी झेल रहे नेपाल को भारत सरकार ने लाखों रूपए के राहत सामग्री उपलब्ध कराया था। साथ ही नेपाल में आए किसी तरह की आपदा एवं नेपाल के नागरिकों के समक्ष भारत सरकार एवं उसके अधिकारी खड़े रहते हैं।
बीरगंज एंबेसी के अधिकारियों के नेपाल पिपुल फ्रेंडली प्रकृति के कारण भारत सरकार से हमेशा सराहना मिलती रही है। बीरगंज एंबेसी नेपाली नागरिकों के समस्याओं के समाधान के मद्देनजर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करती रही है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments