मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के रैकेट्स का किया पर्दाफाश

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के रैकेट्स का किया पर्दाफाश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। पुलिस ने भारतीय जाली नोट का बड़ा खेप बरामद किया है। वहीं चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

54

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

तस्करों के पास से 8 लाख रूपए की भारतीय जाली नोट, नोट छापने वाली प्रिंटिंग मशीन, नोट बनाने वाला पेपर का तीन बंडल, एक लैपटॉप, दो बाइक, एक देशी कट्‌टा एवं एक कारतूस बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर छतौनी थाना क्षेत्र में भारतीय जाली नोट का बड़ा खेप लेकर आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष के दिशा-निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने छतौनी थाना अंतर्गत गुप्ता मिट हाउस के पास छापेमारी की। जहां भारतीय जाली नोट सहित संबंधित सामग्रियां पुलिस ने बरामद किया। वहीं चार तस्करों को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों में पिपरा थाना के चिंतामनपुर निवासी संदीप सहनी, बेदीबन मधुबन का राजेश कुमार, शिवहर थाना के परसौनी तैयब निवासी दीपक कुमार एवं कोठिया निवासी सुबोध कुमार शामिल थे।

प्रेसवार्ता में यह जानकारी पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष ने दी। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि पिपरा थाना अंतर्गत पीपरा ओवरब्रिज के पास साइबर कैफै, जो गिरफ्तार तस्कर राजेश का है।

उसमें भारतीय जाली नोट की छपाई की जाती है। इसके बाद कलर प्रिंटर से प्रिंट कर बिहार के अलग-अलग जिलों में दो लाख असली भारतीय नोट के बदले पांच लाख भारतीय जाली नोट दिया जाता है।

पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ अरूण कुमार गुप्ता, नित्यानंद चौहान, मनीष कुमार, पीपराकोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अंजन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, कुमार चिरंजीवी, नित्यानंद दुबे, चंदन कुमार, पप्पू कुमार पुलिस पदाधिकारी व कर्मी थे।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम