ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में शकील राजा को मिली अहम जिम्मेदारी

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में शकील राजा को मिली अहम जिम्मेदारी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। हिसार (हरियाणा) में हुए ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के हुए राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी के चुनाव में मोतिहारी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा सदस्य मनोनित हुए।

62

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

फेडरेशन के 16-18 जुलाई तक चले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के क्रम में यह चुनाव हुआ। सम्मेलन में सूबे से 15 सदस्यों ने शिरकत की। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल भट्‌टाचार्य ने बेहतर कार्य करने के मद्देनजर शकील राजा को संगठन के बैग से सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।

संघ के जिला उपाध्यक्ष श्याम पटेल ने जिलाध्यक्ष को फेडरेशन में मिली सदस्य की जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर की है। कहा कि जिलाध्यक्ष के मोतिहारी पहुंचने पर सम्मानित किया जाएगा।

संघ के जिला अध्यक्ष शकील राजा का बेहतर संगठन नेतृत्व व अपने उम्दा कार्यों के लिए ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर संघ के उपाध्यक्ष श्याम पटेल, जिला मंत्री संजय साह, उपाध्यक्ष समसुल आलम, उप कोषाध्यक्ष उज्जवल सिंह, विकास शर्मा, रहीम देवान, रंजीत कुमार, पप्पू आलम, सुनील स्नेही, सूरज पटेल, मोनू खान, मोहम्मद विक्की, पप्पू पासवान, मोहम्मद मुन्ना, गुड्डू आलम आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket