द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नई दिल्ली। नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। शपथग्रहण के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

murmu_167

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी अधिसूचना में कहा कि नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पद ग्रहण समारोह सोमवार, 25 अप्रैल को सुबह 10.15 बजे संसद भवन के केंद्रीय सभागार में होगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

इस समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपालगण, मुख्यमंत्रीगण, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्यगण और सरकार के प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।

संविधान के अनुच्छेद 60 के अनुरूप नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा अपने पद की शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष ली जाएगी। उसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम