देश में 24 घंटे में 14,830 नए कोरोना संक्रमित मिले, 36 की मौत

देश में 24 घंटे में 14,830 नए कोरोना संक्रमित मिले, 36 की मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 14,830 नए मरीज मिले हैं।

 

corona 1_665

 

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 18,159 है। जबकि इससे 36 लोगों की मौत हो गई।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 32 लाख 46 हजार 829 हो गई है।

 

इस दौरान रिकवरी दर 98.47 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 47 हजार 512 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत है।

 

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 26 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 31 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

देश में अबतक 202. 50 करोड़ से अधिक कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 30.42 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की कुल 194.20 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 7 करोड़ 50 लाख खुराक मौजूद है।

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम