मोतिहारी। महुआवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया। शव कोरैया नहर के समीप से बरामद हुआ।

इसके बाद पूरे इलाकें में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। मृतक नेपाल के बारा जिला अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी रंजीत सिंह का पुत्र अमित सिंह था।
चर्चा है कि गैंगवार या वर्चस्व की लड़ाई में युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद हत्या के पीछे की वजहें सामने आ पाएंगी।
बताया जाता है कि युवक आपराधिक प्रवृति का था। दर्जनों बाइक लूटकर नेपाल में खपाने मामले में उसका नाम आया था। वहीं महुआवा, दरपा व आदापुर थाना में अमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज है।
ग्रामीण सुबह नहर होकर गुजरे, तो एक युवक के शव पर उनकी नजर पड़ी। पूरा शरीर खून से लथपथ था। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। वहीं घटनास्थल की जांच की। शुरूआत में पुलिस को शव शिनाख्त करने में परेशानी हुई। लेकिन, कुछ देर बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments