अमेरिका ने पुतिन की महिला मित्र अलीना पर लगाए प्रतिबंध

अमेरिका ने पुतिन की महिला मित्र अलीना पर लगाए प्रतिबंध

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना कबाएवा (39) का वीजा फ्रीज करते हुे उनकी संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस यह जानकारी अमेरिका के वित्त विभाग ने मंगलवार को दी।

 putin_alina_352

अलीना पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट होने के साथ 'स्टेट ड्यूमा' (रूसी संसद का निचला सदन) की पूर्व सदस्य हैं। कबाएवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं।

वह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की समर्थक हैं। पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से कबाएवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। नवलनी इस समय जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले यह चर्चा थी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर पिता बन सकते हैं और इस बच्चे की मां उनकी गर्लफ्रेंड अलीना होंगी।

अमेरिका के वित्त विभाग ने एंड्री ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। वह विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं। 25 कमरों वाला विटनहर्स्ट एस्टेट लंदन में बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। साथ ही उनकी 12 करोड़ डॉलर की याच पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इससे पहले अप्रैल में अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों-कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर प्रतिबंध लगाए थे। ये दोनों पुतिन की पूर्व पत्नी न्यूडमिला के बच्चे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम