
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उप राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विपक्षी दलों की प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का फैसला किया है।
पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज पार्टी के इस फैसले का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी के सभी सांसदों को आगामी छह अगस्त को होनेवाले मतदान में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में वोट डालने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त विपक्ष के स्टैंड के विपरीत एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments