पेशकार की पत्नी मौत मामला: ससुर ने नगर थानाध्यक्ष पर एफआईआर में छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसपी ने दिया जांच का आदेश

पेशकार की पत्नी मौत मामला: ससुर ने नगर थानाध्यक्ष पर एफआईआर में छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसपी ने दिया जांच का आदेश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। शहर के राजा बाजार में एडीजे छह के पेशकार की पत्नी की हुई संदिग्ध मौत मामले में मृतका के पिता ने नगर थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में नगर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है।

313

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

मृतका के पिता मनोज सिंह नगर थानाध्यक्ष पर एफआईआर में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि एफआईआर में दामाद का नाम दूसरे पेन एवं हैंडराइटिंग में जोड़ा गया है, जो न्यायसंगत नहीं है। 

मामले में पेशकार के ससुर ने एसपी एवं सीजीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। ससुर ने दामाद को मामले में निर्दोष बताया है। हालांकि, पुलिस सवाल उठा रही है कि अगर दामाद बिल्कुल निर्दोष है, तो आधी रात को पिस्टल कहां से आया। वहीं गोली लगने के बाद पिस्टल कैसे गायब हो गया? घर में खून की सफाई किसने की?

जख्मी हालत में पति ने अपनी पत्नी को अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया? गौरतलब हो कि करीब सप्ताहभर पूर्व राजा बाजार स्थित निवास पर एडीजे छह के पेशकार प्रशांत कुमार उर्फ बजरंगी की पत्नी साक्षी कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। महिला की मौत गोली लगने से हुई थी।

घायलावस्था में उसे आननफानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद सदर एसडीपीओ अरूण कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की।

वहीं जांच टीम ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था। वहीं खून का नमुना भी संग्रह किया था। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम