नोएडा। नोएडा फेस-2 इलाके की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में महिला से अभद्रता मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी को एसटीएफ ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीकांत की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने की है, हालांकि अभी यह पता नहीं लग पा रहा है कि श्रीकांत के साथ कुल कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं।
लेकिन तीन साथियों की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। उसे गाजियाबाद नोएडा लाया जा रहा है, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ ना केवल बदसलूकी बल्कि हाथापाई और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहा है।
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नोएडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की सख्ती के बाद मुख्य आरोपित श्रीकांत फरार चल रहा था।
इस दौरान नोएडा पुलिस ने त्यागी के तलाश में नोएडा, गाजियाबाद लखनऊ, गुड़गांव आदि स्थानों पर छापेमारी की थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था ।
यह मामला रविवार की देर रात उस समय एक बार फिर गरमा गया, जब श्रीकांत त्यागी के समर्थन में लाठी डंडे लिए करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने सोसाइटी के अंदर घुस कर पथराव और ठंडे चलाएं।
इस दौरान सोसाइटी में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और छह लोगों को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments