मोतिहारी में तिरंगा को पैरों तले रौंदने का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, पुलिस जांच में जुटी
शशिरंजन, पताही ( मोतिहारी)। प्रखंड क्षेत्र में तिरंगा झंडा का अपमान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

हालांकि, पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। इस बीच सोशल मीडियो पर लोगों द्वारा पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार को कार्रवाई करने का किया जा रहा आग्रह के बाद उन्होंने जांच का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में स्टेज प्रोग्राम चल रहा था। इसमें पांच-सात युवक भोजपुरी देशभक्ति गीत पर हाथ में तिरंगा लेकर डांस कर रहे थे।
इस बीच एक तिरंगा झंडा नीचे गिर जाता है। लेकिन, किसी ने झंडा उठाने की कोशिश नहीं की। और तो और नृत्य कर रहे युवक तिरंगा को पैरों से रौंदते नजर आएं।
हालांकि, युवकों की करतूत को देख रहें एक व्यक्ति को तिरंगें पर नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह झंडा को उठाया और एक ओर रख दिया। स्टेज प्रोग्राम के दौरान एक युवक स्टेज पर जलते हुए मशाल लेकर झूम रहा था।
वहीं बीच-बीच में दूसरे हाथ में किरोसीन तेल लेकर मशाल पर फूहारा मारता नजर आया। इससे दर्शकों में भी कुछ देर के लिए डर बैठ गया।
दर्शकों का कहना था कि यह कार्य गलत है। इससे अनहोनी भी सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तिरंगा झंडा का अपमान करने वाले दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील की है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments