मोतिहारी में वार्ड सदस्य के पिता की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

मोतिहारी में वार्ड सदस्य के पिता की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

कल्याणपुर (मोतिहारी)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी पंचायत के मधु छपरा गांव में एक अधेड़ की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

 

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

55

 

घटना शुक्रवार की रात की है। मृतक की पहचान फगुनी ठाकुर (55) वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद बखरी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

 

मामले में मृतक की पतोहु अनोखी कुमार ने गांव के ही सुरेंद्र सिंह को आरोपित किया है। घटना के बाद सुरेंद्र सिंह का पूरा परिवार फरार बताया जा रहा।

 

खाट पर आराम करने के क्रम में घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि फगुनी ठाकुर किराना दुकान चलाते थे। मृतक की पतोहु ने बताया कि किराना दुकान के सामान का रूपए बाकी था।

 

वे अपना बकाया रूपए मांग रहे थे। नहीं देनें की मंशा से उसके ससुर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताते चले कि उनके दो पुत्र व एक पुत्री थी। इसमें एक पुत्र मुकेश ठाकुर वार्ड सदस्य है।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की है। वहीं शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सदर अस्पताल, मोतिहारी में पोस्टर्माटम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

 

घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। परिवारिक सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन लोगों ने इस दिशा में अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम