पटना। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया। 31 नए मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली। वहीं उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

बिहार कैबिनेट पर गौर करें तो सीएम नीतीश कुमार के बाद उप मुख्यमंत्री सीएम तेजस्वी यादव सबसे सीनियर मंत्री हैं।
हालांकि, कैबिनेट में तेजस्वी यादव की उम्र सबसे कम है। जबकि, कैबिनेट में सीनियर मंत्री की बात करें तो बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम है। जिनकी उम्र अन्य मंत्रियों से सबसे ज्यादा है।
बताते चले कि तेजस्वी यादव की उम्र 33 साल के हैं। इस उम्र में डिप्टी सीएम का पद मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। जबकि नीतीश मंत्रिमंडल की औसत उम्र करीब 52 साल है।
इस उम्र के कैबिनेट में कुल 18 मंत्री हैं। इनमें बिजेंद्र प्रसाद यादव की उम्र 76 साल है, जो की सबसे ज्यादा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो उनकी उम्र 71 साल है।
मंत्रिमंडल में तेजप्रताप यादव की उम्र 34 साल है। जबकि, सुमित कुमार सिंह 38 साल के हैं। वहीं, जयंत राज की उम्र 35 है। लेशी सिंह 48 वर्ष, कुमार सर्वजीत 47 वर्ष, संतोष सुमन 47 वर्ष, अनीता देवी 50 वर्ष, जितेन्द्र कुमार राय 44 वर्ष, मो. जमा खान 47 वर्ष, मुरारी प्रसाद गौतम 42 वर्ष, सुधाकर सिंह 44 वर्ष, शमीम अहमद 48 वर्ष, शाहनवाज 40 वर्ष, सुरेन्द्र राम 43 वर्ष और मो. इसराइल मंसूरी की उम्र 44 साल है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments