रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने बताया चिंताजनक

रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने बताया चिंताजनक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

वाशिंगटन। गुरुवार से प्रस्तावित रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2022 को अमेरिका ने चिंताजनक करार दिया है।

russia2_186

सात दिन तक चलने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में रूस के साथ भारत और चीन सहित कई देशों के पचास हजार से अधिक सैनिक भाग ले रहे हैं।

रूस ने भारत के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। जिसके बाद से ही अमेरिका की नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने कहा है कि यूक्रेन के साथ अकारण और बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का सैन्य अभ्यास करना चिंताजनक है।

इस मसले पर अमेरिका द्वारा भारत पर कोई दबाव न डाले जाने के बारे में पूछे जाने पर पियरे ने कहा कि सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले हर देश को स्वयं निर्णय लेना होता है।

ऐसे में रूस के साथ भारत के सैन्य अभ्यास करने का फैसला भी अमेरिका ने भारत पर ही छोड़ दिया है। रूस के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले देशों पर कार्रवाई के बारे में पूछने पर उन्होंने साफ कहा कि उनके पास इस बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है।

इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक से सात सितंबर तक चलने वाले सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2022 में भारत, चीन, लाओ, मंगोलियटा, निकारागुआ, सीरिया सहित कई देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे।

यह अभ्यास सभी सहभागी देशों की सेनाओं को रक्षात्मक और आक्रामक अभियानों के गुर सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

यह सैन्य अभ्यास सात अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होंगे। इस दौरान युद्ध से जुड़े पांच हजार से अधिक सैन्य उपकरणों, 140 विमानों, 60 युद्धपोतों एवं अन्य जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम