नई फिल्म 'आशिकी 3 'का ऐलान, इस बार कार्तिक आर्यन दिखाएंगे जलवा

नई फिल्म 'आशिकी 3 'का ऐलान, इस बार कार्तिक आर्यन दिखाएंगे जलवा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मुंबई। इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने अभिनेता कार्तिक आर्यन की एक और नई फिल्म का ऐलान मेकर्स ने सोमवार को कर दिया है।

filma3_365

इस फिल्म का टायटल होगा 'आशिकी 3 '। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद फैंस जहां काफी खुश हैं, वहीं कार्तिक भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अनुराग बासु की फिल्म आशिकी 3 में इस बार कार्तिक लीड रोल में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

फिल्म के ऐलान के साथ ही फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसे कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-'अनुराग दा के साथ मेरी पहली फिल्म, अब तेरे बिन जी लेंगे हम.. जहर जिंदगी का पी लेंगे हम...यह होने जा रहा है.. हार्ट रेन्चिंग।'

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह एक यूनिक लव स्टोरी होगी।

यह फिल्म साल 1990 में आई 'आशिकी' की तीसरी किस्त है। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर 'आशिकी' 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। साल 2013 में इस फिल्म का सीक्वल 'आशिकी 2' मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी और हिट हुई थी।

वहीं अब इस फिल्म की तीसरी कड़ी में कार्तिक आर्यन नजर आयेंगे। 'आशिकी 3' के मेकर्स ने फिल्म के आइकॉनिक म्यूजिक के लिए प्रीतम को फाइनल किया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम