एशिया कप: रोहित ने भुवनेश्वर कुमार का किया बचाव, कहा-दो मैचों के प्रदर्शन से उन्हें जज करने की जरूरत नहीं

एशिया कप: रोहित ने भुवनेश्वर कुमार का किया बचाव, कहा-दो मैचों के प्रदर्शन से उन्हें जज करने की जरूरत नहीं

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

दुबई। श्रीलंका के खिलाफ चल रहे एशिया कप 2022 के सुपर फोर चरण में अपनी टीम की लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बल्लेबाज बीच के ओवरों के दौरान प्राप्त गति को भुनाने में विफल रहे।

asia cup_bhuvneshwar kumar_rohit sharma_219

सलामी बल्लेबाज पथुम निसानका (52) और कुसल मेंडिस (57) के अर्धशतकों की बदौलत मंगलवार को चल रहे एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने भारत को रोमांचक सुपर फोर मुकाबले में छह विकेट से हराया।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने पहले छह ओवरों में वैसी बल्लेबाजी नहीं की जैसा हम चाहते थे। लेकिन उसके बाद हमें गति मिली।

लेकिन हम इसे भुनाने और खेल खत्म करने में असफल रहे। मुझे लगता है कि हमने 10-12 रन कम बनाए, लेकिन 175 रन भी बचाव योग्य स्कोर था।

जिस तरह से स्पिनरों ने गेंदबाजी की उन्होंने हमें उम्मीद दी और हमें फिर से मैच में वापसी दिलाई। लेकिन हम मैच को उस तरह से खत्म नहीं कर सके जिस तरह से हम चाहते थे।

लगातार दो मैचों में भुवनेश्वर कुमार के डेथ ओवरों में निराशाजनक प्रदर्शन पर सवाल पूछने पर रोहित ने कहा कि टीम को इसकी कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा, अनुभवी गेंदबाज भी रन लुटाते हैं। भुवनेश्वर कुमार हमारे लिए सालों से खेल रहे हैं, दो मैचों के बाद उन्हें जज करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने हमें डेथ ओवरों में कई मैच जीताए हैं। कप्तान ने कहा कि यह वर्तमान टीम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार टीम की 90-95 प्रतिशत है और बाद में कुछ बदलाव होंगे।

उन्होंने कहा- हम कुछ चीजों को आजमाना चाहते थे। एशिया कप से पहले हमारे पास चार तेज गेंदबाज दो स्पिनर थे और उनमें से एक हरफनमौला था।

मैं हमेशा यह जानने की कोशिश करना चाहता था कि जब आप तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों और एक ऑलराउंडर के साथ खेलते हैं तो क्या होता है।

जब आप गुणवत्ता के साथ खेलते हैं, तो आप खुद को चुनौती देना चाहते हैं। चौथा सीमर उपलब्ध नहीं था, क्योंकि वह बीमार था।

रोहित ने कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जिनका हमें जवाब देना है। पिछली 3-4 सीरीज में खेलते हुए हमें कुछ सवालों के जवाब मिल गए हैं। कहीं न कहीं हम एक रेखा खींचेंगे और कहेंगे, हां, इस संयोजन को खेलने की जरूरत है।

टी-20 विश्व कप टीम की घोषणा होने तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में और खिलाड़ियों को आजमाऊंगा।

हमारे पास छठा गेंदबाजी विकल्प है। लेकिन हम पांचवें गेंदबाज के संयोजन को आजमाना चाहते हैं। जब हम विश्व कप में जाते हैं तो हम छह गेंदबाजों के साथ जाना चाहेंगे। हमने छह गेंदबाजों के साथ काफी मैच खेले हैं।

रोहित ने कहा कि वर्तमान में टीम में किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में खेलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। क्योंकि, उनके खिलाफ अधिक प्रतिद्वंद्वी अलग-अलग योजनाओं के साथ खेलते हैं।

कप्तान ने कहा कि श्रीलंका को जो शुरुआत मिली वह शानदार थी और इसने खेल को बदल दिया।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER