
मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही। नौतन गांव अंतर्गत सरेह से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती का शव बरामद किया है।

सरेह में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान झगरू राम की 18 वर्षीय पुत्री रोबिना कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले शनिवार को भटवलिया चौक पर कपड़ा सिलाने के लिए दर्जी के पास गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।
परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, वह नहीं मिली। शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहें।
हालांकि, जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments