विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

बेलग्रेड। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीता है।

download 82

इस पदक के जीतने के साथ विनेश इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बुधवार को विनेश फोगाट ने 53 किलोवर्ग में कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को 8-0 से हराया।

इससे पहले मंगलवार को विनेश 2022 की एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने पर विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।

उल्लेखनीय है कि विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जीता था। विनेश ने नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में आयोजित 2019 की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।

इस तरह भारतीय पहलवान विनेश विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम