मोतिहारी। कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागी टोला स्थित एक बंद घर से पुलिस ने फंदे से लटका महिला का शव बरामद किया है।

शव मिलने की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़ कर शव को बाहर निकाला। इससे पहले घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय विभा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 22 वर्षीय की शादी कोटवा थाना क्षेत्र के बैरागी टोला निवासी कृष्णा महतो से हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। प्रति दिन बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। वहीं दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आता था।
इसको लेकर पंचायती भी हुई। लेकिन, ससुराल वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। नतीजतन विभा ससुराल वालों की प्रताड़ना को सहन नहीं कर पाई और फंदे से लटक जान दे दी। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए।
साथ में बच्चा भी ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया।
कोटवा थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मृतक महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। फिलहाल मृतका के मायके वालों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments