बिहार भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल आएंगे पटना, जानिए क्यों माना जा रहा खास

बिहार भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल आएंगे पटना, जानिए क्यों माना जा रहा खास

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। बिहार भाजपा के नये प्रभारी विनोद तावड़े रविवार को पटना आ रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पटना पहुंच रही हैं

download 41

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

विनोद तावड़े बिहार भाजपा के नये प्रभारी बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे है। पिछले सप्ताह ही विनोद तावड़े को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाया गया था।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लगातार सियासी उठापटक चल रही है। भाजपा नेता लगातार नीतीश सरकार के मंत्रियों पर हमलावर है, ऐसे में विनोद तावड़े का बिहार आना बेहद खास माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार प्रभारी विनोद तावड़े राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए अपना पहला प्लान पेश करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भी रविवार को ही पटना आने से भाजपा के लिए कल का दिन बेहद खास होगा। वह मोदी 2.0 कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

बृहत्तर बुद्धिजीवी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने ईरानी पटना आ रहीं है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला मौका है जब स्मृति ईरानी भी पटना आ रही हैं।

इन दोनों नेताओं के आगमन की जानकारी देते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने शनिवार को बताया कि बिहार भाजपा प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे कल पहुंचेंगे।

जिसे लेकर पटना में तावड़े और स्मृति के बिहार दौरे को लेकर भाजपा में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। पटना की सडकों पर बैनर-पोस्टर लगाकर दोनों के बिहार आगमन पर उनका स्वागत किया जा रहा।

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket