मोतिहारी में पुलिस ने 9.6 केजी चरस के साथ तस्कर को दबोचा

मोतिहारी में पुलिस ने 9.6 केजी चरस के साथ तस्कर को दबोचा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

आफताब आलम, तुरकौलिया (मोतिहारी)। पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। कोटवा रोड अंतर्गत टिकैता बभनौलिया मोड़ के समीप से छापेमारी कर पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है।

IMG20220920173015

 

बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

जहां तलाशी के दौरान बैग से 9.6 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। इसका अंतराष्ट्रीय मूल्य करीब ढ़ाई करोड़ रूपए अनुमान लगाया जा रहा है। तस्कर की पहचान तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा गांव के इरशाद आलम के रूप में हुई है।

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",

 

मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए Read More मोतिहारी में आपसी रंजिश का खूनी खेल: युवक को गोली मारी, पुलिस ने दो मुख्य हमलावर गिरफ्तार किए

वहीं बाइक पर सवार एक तस्कर पुलिस की वाहन को देखते ही बाइक से उतर कर फरार होने में सफल रहा। जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है। तस्कर के बैग से छोटे-छोटे 19 पाकेट चरस बरामद किया गया, जो नेपाल के रास्ते रक्सौल होकर तुरकौलिया होते हुए कोटवा की ओर जा रहा था।

 

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ताकि, मालूम हो कि उसने कहां से चरस लिया था और किसको डिलेवरी देने जा रहा था। 

 

थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई है। इधर, तस्कर की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी कामयाबी मान रही।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER