महिला एशिया कप 2022 का कार्यक्रम जारी, 7 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम

महिला एशिया कप 2022 का कार्यक्रम जारी, 7 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नई दिल्ली। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने महिला एशिया कप 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एशिया कप की शुरूआत 1 अक्टूबर से हो रही है और पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश का सामना थाईलैंड से होगा।

womens asia cup 2022 shedule_530

भारतीय टीम भी इसी दिन अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका का सामना करेगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में छह मैच खेलेंगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 13 अक्टूबर को खेला जाएगा और 15 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

बता दें कि महिला एशिया कप 2012 से ही टी 20 प्रारूप में खेला जाता रहा है। हालांकि 2012 के संस्करण में आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया था, पिछले दो संस्करण (2016 और 2018) में कम टीमें थीं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 6 टीमों में छह बार का विजेता भारत, मेजबान बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया और यूएई शामिल हैं, जिन्होंने क्वालीफाइंग इवेंट-एसीसी महिला टी 20 चैम्पियनशिप के माध्यम से टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को ट्विटर पर पूरे कार्यक्रम की घोषणा की। शाह ने ट्वीट किया, मुझे महिला एशिया कप 2022 के 8वें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, कुछ अद्भुत मैचों के लिए तैयार हो जाएं और महिलाओं को 1 अक्टूबर से इतिहास रचते हुए देखें।

बता दें कि 2018 के बाद पहली बार बांग्लादेश महिला मैचों की मेजबानी करेगा। सभी मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

मेजबान बांग्लादेश भी गत चैंपियन हैं। पिछली बार 2018 में बांग्लादेशी टीम ने फाइनल में छह बार के चैंपियन भारत को हराया था। इसके बाद का 2020 संस्करण कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जा सका।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER