वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के पहले हाफ के कार्यक्रम की घोषणा, खेले जाएंगे 66 मैच

वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के पहले हाफ के कार्यक्रम की घोषणा, खेले जाएंगे 66 मैच

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

बेंगलुरु। वीवो प्रो कबड्डी लीग के आयोजक-मशाल स्पोर्ट्स ने सीजन 9 के पहले हाफ के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

vivo pro kabaddi leauge season 9 1st half_956

यह 7 अक्टूबर, 2022 से बेंगलुरु के श्री कांतीरावा इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा और फिर अगले चरण के लिए 28 अक्टूबर को पुणे के बालेवाड़ी स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बैडमिंटन कोर्ट) तक जाएगा।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

इस सीजन में लीग कबड्डी फैंस का स्टेडियम में वापस स्वागत करने के लिए तैयार है। लीग ने फैंस के लिए मुकाबलों के गुलदस्तों के रूप में एक ट्रीट की तैयारी की है।

शुरुआती तीन दिनों में ट्रिपल हेडर के साथ लीग की ग्रैंड ओपनिंग होगी। 66 मैचों के लिए जारी शेड्यूल में हर मैच खास है और पहले 2 दिनों के भीतर प्रशंसकों को सभी 12 टीमों को एक मैच खेलते हुए देखने को मिलेगा।

वीवो पीकेएल सीजन 9 के लीग चरण के माध्यम से प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को ट्रिपल हेडर के साथ फैंस का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा।

सीजन 9 की शुरुआत सीजन 8 के चैंपियन दबंग दिल्ली के.सी. और यू-मुंबा के बीच सात अक्टूबर को होने वाले मैच के साथ होगी।

उसके बाद दूसरे मैच में लीग के साउदर्न डर्बी की बारी है, जिसमें बेंगलुरु बुल्स के सामना तेलुगु टाइटन्स होगा। पहले दिन के अंतिम मैच में यूपी योद्धा का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा।

लीग के दूसरे हाफ का कार्यक्रम अक्टूबर के अंत तक जारी किया जाएगा, जिससे 12 टीमों को टूर्नामेंट के दूसरे हाफ के लिए अपनी रणनीतियों पर विचार करने और उसी अनुसार अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में मदद मिलेगी।

वीवो पीकेएल सीजन 9 के शेड्यूल के बारे में बताते हेड स्पोर्ट्स लीग मशाल स्पोर्ट्स एवं लीग कमिश्नर वीवो प्रो कबड्डी लीग अनुपम गोस्वामी ने कहा, वीवो पीकेएल सीजन 9 बैंगलोर, पुणे और हैदराबाद में भारतीय खेल प्रेमियों के सामने दुनिया में कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ हाई-वोल्टेज एक्शन लाने के लिए तैयार है।

पिछले हर एक सीजन की तरह सीजन 9 लीग और इसके प्रसारण पार्टनर के साथ-साथ हमारी 12 टीमों द्वारा स्टेडियम में आने वाले और स्क्रीन पर लुत्फ लेने वाले कबड्डी प्रशंसकों के लिए भारत में कबड्डी के विकास को जारी रखने के लिए मजबूत मानक (बेंचमार्क) स्थापित करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER