मोतिहारी में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल वाले शव जलाकर हुए फरार

मोतिहारी में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल वाले शव जलाकर हुए फरार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर बाजार निवासी एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजन पटेल की पत्नी सत्या कुमारी के रूप में हुई है।

cf255b9e-f431-4ee3-80eb-b716ae795db9

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव जला भी दिया। मृतक के मायके वालें अंत्येष्टि स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे। तब तक ससुराल वाले फरार हो गए थे।

मृतक के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना अंतर्गत बिजुलपुर निवासी भिखारी पटेल ने अपनी पुत्री सत्या कुमारी की शादी पानापुर के रंजन पटेल के साथ बड़े ही धूमधाम से 2021 में की थी।

शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन, बाद में परिवार वालों ने सत्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मृतक की छह माह की एक छोटी बच्ची भी है।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद मोतिहारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सत्या की स्थिति बिगड़ने की सूचना ससुराल वालों ने मायके वालों को दी।

मायके वाले आननफानन में अस्पताल पहुंचे। हालांकि, सत्या का इलाज शुरू होने के बाद मायके वाले चले गए। सुबह परिजनों को सत्या की मौत की सूचना मिली। जब तक मायके वाले पहुंचते ससुराल वालों ने शव जला दिया था।

अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की। प्रभारी थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि फिलहाल मामले में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket