
सूडानी नागरिक सहित दस अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के सदस्य 101.7 किलोग्राम सोना के साथ गिरफ्तार
डीआरआई की कार्रवाई, भारत- नेपाल सीमा से तस्करी कर लाये गये 51 करोड़ का सोना किया जब्त
सागर सूरज
मोतिहारी : राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय (डीआरआई) ने भारत –नेपाल सीमा से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाये गये तक़रीबन 51 करोड़ की कीमत का सोना जब्ती करते हुये सात सूडानी सहित तीन भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है |

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ‘ऑपरेशन गोल्डन डाउन’ के तहत गत 19 फ़रवरी से विभिन्य शहरों में किये जा रहे छापेमारी में अब तक 101.7 किलोग्राम सोना के साथ अंतराष्ट्रीय सोना तस्कर गिरोह का भंडा भोड़ किया गया है |
अधिकारी ने बताया कि भारत नेपाल सीमा होते हुए सोना पटना लाया गया, फिर अलग- अलग ट्रेन और प्लेन के सहारे देश के विभिन्न शहरों विशेष कर मुंबई लाया गया था | डीआरआई ने सूचना पर ‘पैन इंडिया’ छापेमारी में अब तब पटना, पुणे और मुंबई से जब्ती और गिरफ्तारियाँ कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |

बॉर्डर न्यूज़ मिरर को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि गत 19 फ़रवरी को डीआरआई ने तीन सूडानी व्यक्ति को पटना से ट्रेन से मुंबई जाते हुये पकड़ा | पकडे गये विदेशी नागरिकों में दों के पास से 37.126 किलो सोना 40 अलग- अलग पैकेट में जब्त किया | तीसरा व्यक्ति इनका हैंडलर था जो भारत नेपाल सीमा से इन लोगों को दिशा निर्देश दे रहा था |
अगले ही दिन यानि 20 फ़रवरी को टीम ने एक बस में सवार होकर पुणे से हैदराबाद जा रहे दो सूडानी महिला नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक बैग में रखे 5.615 किलो ग्राम सोना जब्त किया | उसी दिन डीआरआई की दूसरी टीम ने पटना से मुंबई पहुंचे रहे दो अन्य सूडानी नागरिक को मुंबई रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा | दोनों व्यक्तियों के पास से 40 पैकेट्स में रखे 38.76 किलोग्राम सोना जब्प्त किया गया |
गिरफ्तार तस्करों के निशान देही पर अधिकारियों ने 20.2 किलोग्राम सोना के साथ 74 लाख वैल्यू के विदेशी रुपया एवं 63 लाख भारतीय रुपया मुंबई के अलग –अलग इलाकों से जब्त किया | इस दौरान तीन अन्य व्यक्तियों कि गिरफ़्तारी भी की गयी |
बताया गया कि सोना तस्करों के भारतीय साथी सीमा इलाके में प्रवेश करने से लेकर मुंबई एवं अन्य शहरों तक पहुँचने में सूडानी नागरिकों की मदद कर रहे थे |
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments