Motihari: वाहन की चपेट में आने से घर के अकेला कमाने वाला मजदूर की मौत
मृतक की है 7 बेटियां और एक बेटा, पुलिस कार्रवाई में जुटी

बीते सोमवार की रात खाना बना कर लौट रहे अपने घर को बंजरिया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनी गंभीर था की मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर ने तोड़ा अपना दम।
मृतक का पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के खगनी गांव के 48 वर्षीय अमेरिका दास के रूप में हुई है| मजदूर काम खत्म करके वह अपने गांव खगनी लौट रहा था| इसी बीच अज्ञात बोलेरो के चपेट में आ गया| बताया जा रहा है कि मृतक के घर में उनके अलावा उनकी पत्नी सुनैना देवी एवं 7 बेटियां है और एक 10 वर्ष का बेटा जिसका नाम संजय कुमार है| मजदूर घर का अकेले कमाने वाला था| सात बेटियों में से मजदूर चार बेटियों का शादी कर चुका था| जिसमें अभी तीन बेटी बची थी| बची हुई बेटियों में से एक बेटी की शादी दिसंबर में होनी थी, इसी को लेकर वह दिन रात मेहनत कर पैसा जुटाने में लगा रहता था और रात दिन मेहनत कर रहा था| मजदूर की मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है| अब यही सबसे कह रही है कि अब तीन बेटियों का शादी कैसे होगा| घर का खर्चा कैसे चलेगा| यही कह कह कर बार-बार बेहोश हो जा रही है|
बंजरिया थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि देर रात अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने के कारण एक मजदुर की मौत हो गई है| सूचना मिलने के बाद शब्द शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments