मरीज की बड़ी आंत से निकला 1 फुट का रहस्यमई वस्तु, डॉक्टर भी हैरान
डॉक्टर ने करीब डेढ़ घंटा ऑपरेशन कर निकाला फूल झाड़ू का हैंडल

मुजफ्फरपुर से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आ रही है| जहां एक व्यक्ति के अंदर बड़ी आंत में 1 फुट का फूल झाड़ू का हैंडल चला गया था| मरीज को यह भी पता नहीं था कि यह फॉरेन बॉडी उसके अंदर कैसे दाखिल हुआ| डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया।
डॉ. अभिनव मल्होत्रा जो सीनियर असिस्टेंट के पद पर काबिज है, वह बताते हैं कि मरीज सुरेंद्र पासवान बीते रात शिकायत लेकर आता है कि उसके पेट में दर्द है और आंत भी कुछ प्रॉब्लम है| उसके बाद उसे एडमिट किया जाता है| जब मामला कुछ ज्यादा ही बिगड़ जाता है तो मरीज सुरेंद्र पासवान को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया जाता है|
डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच कराया तो उन्हें पता चला कि कोई फॉरेन बॉडी उसके शरीर के अंदर दाखिल हो चुका है| जब मरीज से यह पूछा गया कि इतना बड़ा ऑब्जेक्ट उसके शरीर में कैसे दाखिल हुआ तो मरीज सुंदर पासवान को इसके बारे में कुछ ज्ञात ही नहीं था| डॉक्टरों ने बताया कि यह काफी आश्चर्यजनक था| फूल झाड़ू के हैंडल के साथ उसके अंदर 1 फीट का रड भी था| आगे बात करते हुए डॉक्टर ने बताया कि पेशेंट एचओडी डॉ. अरविंद के यूनिट में भर्ती थे|
ऑपरेशन में पूरी एक टीम लगी थी| जिनमें शामिल डॉक्टर भारतेंदु, डॉक्टर विजय भारद्वाज, डॉ दुर्गेश, सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अभिनव मल्होत्रा, आदि बताया जा रहा है| पेशेंट का ऑपरेशन लगभग डेढ़ घंटे तक चला| जब उनसे पूछा गया कि क्या अब मरीज को भविष्य में कोई खतरा है तो डॉक्टर ने बताया कि यह एक काफी क्रिटिकल मामला है पेशेंट को अभी 1 सप्ताह तक डॉक्टर अपनी निगरानी में रखेंगे| अभी मामला सब कुछ कंट्रोल में है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments