
मामला छतौनी के बढ़ई टोला के एक युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया| पुलिस ने घर में से शव को बरामद किया| मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिमरा खास गांव का 25 वर्षीय राजकुमार के रूप में किया गया|
बढ़ई टोला के लोगों के द्वारा बताया गया कि राजकुमार कुछ दिन पहले ही किराए के मकान लेकर रह रहा था| बताया जा रहा है कि मामला परिवारिक कलह के वजह से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली| तो वही परिजन दूसरी महिला पर आत्महत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह 5 वर्ष पूर्व एक शादी कर चुका था| जो पहाड़पुर के नोनिया निवासी उपेंद्र शाह की बेटी थी| पहली पत्नी से राजकुमार को एक बेटा व तीन बेटी थी।
कुछ वर्ष पूर्व ही राजकुमार की मुलाकात मोतिहारी में रुखसत से हो जाती है| कुछ माह तक रुखसत एवं राजकुमार में प्रेम प्रसंग ऐसे ही चलता रहता है| राजकुमार ने रुखसार से 6 माह पूर्व शादी कर लिया। रुखसत से शादी करने के बाद राजकुमार बढ़ई टोला में किराए पर मकान लेकर मजदूरी करने लगा| पहली पत्नी पूजा शनिवार को उसके घर आई थी। जिसके बाद रुखसत एवं राजकुमार के बीच पहली पत्नी पूजा को लेकर विवाद हुआ| इसके बाद पूजा अपने घर चली गई। विवाद होने के बाद रुखसत किसी काम से बाहर गई| जब वह देर रात करीब 10:00 बजे वह अपने घर बढ़ई टोला के किराए वाले मकान पर आई तो उसने अपने पति को फंदे से लटका शव देखा।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments