Motihari: लुटेरी दुल्हन घर से जेवरात और नगदी लेकर जीजा के साथ हुई फरार
शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ससुराल से हुई फरार

बिहार के मोतिहारी में शादी के 3 दिन बाद एक लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे के घर से सारा जेवर और नकदी रुपए लेकर अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है| मामला जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र का है। लुटेरी दुल्हन को लेकर पति ने इस घटना को लेकर अपने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपनी दुल्हन को बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई है|
मिली जानकारी के अनुसार फेनहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश सिंह (बदला हुआ नाम) की शादी शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र की लड़की संध्या (बदला हुआ नाम) के साथ 7 मई 2023 को हुई| शादी के उपरांत लड़की अपने ससुराल नई नवेली दुल्हन का स्वागत ससुराल में बहुत ही जोरदार तरीके से हुआ| बताया जा रहा है कि दुल्हन के साथ उनका जीजा भी आया था जो मुजफ्फरपुर के रहने वाला है| लेकिन वह दोनों साथ में फरार हो गया|
नशीली पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में पिलाया
दुल्हन के साथ आई उसके उसके जीजा शाम के समय बाजार गया और वहां से एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया| रात में उसी कोल्ड्रिंक में कुछ नशीली दवाइयां मिलाकर दूल्हे एवं परिवार के अन्य सदस्योंको पिला दिया| नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद परिवार के सारे सदस्य सो गए| जब करीब 3:00 बजे रात को दूल्हे का नींद टूटा, और वह पाया कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं है तो वह खोजा तो पता चला कि उसकी पत्नी गायब हो गई है और साथ-साथ पत्नी का जीजा भी घर पर नदारद था| काफी खोजबीन करने के बाद जब दोनों नहीं मिले तो पता चला कि नई नवेली दुल्हन और उसके जीजा ने घर के सारे सामानों पर हाथ साफ कर दिया है|
नगदी और जेवरात लेकर फरार
घर में रखें करीब 2 लाख 25 हजार नगद एवं जेवरात, बर्तन और महंगी कपड़े लेकर नई नवेली दुल्हन अपने जीजा के साथ फरार हो गई है| घटना के बाद दूल्हा थाना पहुंचा और थाने में आवेदन कर अपनी पत्नी का अपहरण करने का आरोप अपने साडू पर लगाया है| पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर शिकायत कर रही है| इस तरह का मामला सामने आने के बाद की चर्चा तेज हो गई|
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments