
जिला ऐथलेटिक्स संघ की ओर से खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 मई रविवार को स्थानीय नेहरू स्टेडियम के मैदान में सुबह 7.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। चयन प्रतियोगिता पुरुष-महिला एवं 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष, 23 वर्ष की अलग-अलग होगी।
चयनित खिलाड़ी 89 बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 3 से 5 जून 2023 को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित होगी। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं मैट्रिक का प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि अंकित हो साथ में लाना अनिवार्य है।
संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य एथलेटिक संघ द्वारा जारी मापदंड के अनुसार ही किया जाएगा। इन खिलाड़ियों के चयन के लिए मुख्य चयनकर्ता के रूप में भानु प्रकाश, अरुण गुप्ता, पंकज वर्मा एवं रश्मि कुमारी होंगी। चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण दिनांक 23 से 31 मई तक स्थानीय गांधी मैदान में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना अनिवार्य है। उक्त जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अरविंद कुमार ने दी।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments