परिवारिक कलह के कारण महिला ने दो बच्चो समेत लगाई नदी में छलांग

परिवारिक कलह के कारण महिला ने दो बच्चो समेत लगाई नदी में छलांग

महिला की मौत, दोनो बच्चो को बचाया गया

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
सोमवार को सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली से सिकरहना पुल से एक महिला ने अपने 2 बच्चे समेत नदी में छलांग लगा दिया| जिसमें मां की मौत हो गई एवं ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों को बचा लिया गया

WhatsApp Image 2023-05-23 at 2.06.43 PM

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

सोमवार को सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली से सिकरहना पुल से एक महिला ने अपने 2 बच्चे समेत नदी में छलांग लगा दिया| जिसमें मां की मौत हो गई एवं ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों को बचा लिया गया।

वही घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गए| मृतिका की पहचान पश्चिम चंपारण के मुजरिया थाना क्षेत्र के अंबा निवासी हरिओम महतो की पत्नी पूजा देवी के रूप में किया गया|

महिला जिस वक्त सिकरहना सुगौली पुल से छलांग लगाई उसी वक्त एक युवक राहगीर देखा जैसे ही वह महिला को नदी में छलांग लगाते हुए देखा, युवक ने भी आगे पीछे ना सोचकर वह भी नदी में छलांग लगा दिया| वह महिला को तो नहीं बचा सका लेकिन उन दोनों बच्चों को बचाने ने में सफल रहा| इसके बाद वहां पुल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गया।

इस घटना के बारे में पुलिस को पता चलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पहुंचा| घटनास्थल पर सुगौली थाने के एसआई धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के अगुवाई में गोताखोरों ने नदी में गोता लगाया| गोताखोरों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बरामद किया गया| शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतका के पिता हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पूनापुर भेड़ियारी निवासी रविंद्र महतो का कहना है कि 4 साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी| ससुराल वाले लगातार मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे| 2 महीने पहले ही मृतिका के पिता ने ससुराल वालों को बाइक के लिए पैसा दिया था| इसके बाद भी वह लगातार प्रताड़ित होती थी। मृतिका के पिता ने गुहार लगाया कि दोषी को उचित दंड मिले।

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket