

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई| जिसमें एक अधेड़ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायल अधेड़ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना तुरकौलिया थाना के माधोपुर तनसरिया गांव का बताया जा रहा है|
जब बात के पीछे का कारण पता लगाया गया तो पता चला कि अब्दुल्लाह के बेटे की शादी समीम देवन की लड़की से होना था| लड़की देखने के बाद लड़के पक्ष वालों ने शादी करने से मना कर दिया| इसके बाद दोनों पक्ष के पक्षों के बीच अंदरूनी विवाद शुरू हो गया| मंगलवार के दिन शादी को बात के दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया| इसके बाद अब्दुल्ला को कमरे के अंदर बंद किया गया।
फिर बाद में समीम देवान छत के रास्ते से आकर अब्दुल्ला को गोली मारी| 55 वर्षीय अब्दुल्ला सदर अस्पताल में भर्ती है| मारपीट के दौरान अब्दुल्ला एवं उसकी 16 वर्षीय पुत्री राजीना खातून एवं पत्नी 50 वर्षीय जमीला खातून गंभीर रूप से घायल है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर से एक घटना सामने आया है| अब तक दोनों पक्षों में से कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है| लेकिन दोनों पक्षों से एक-एक को हिरासत में ले लिया गया है| दोनों से पूछताछ कर घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है|
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments