Motihari News: दो पक्षों के बीच मारपीट में चली गोली

Motihari News: दो पक्षों के बीच मारपीट में चली गोली

एक अधेड़ समेत तीन घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई| जिसमें एक अधेड़ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायल अधेड़ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना तुरकौलिया थाना के माधोपुर तनसरिया गांव का बताया जा रहा है

WhatsApp Image 2023-05-24 at 4.17.33 PM

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई| जिसमें एक अधेड़ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायल अधेड़ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना तुरकौलिया थाना के माधोपुर तनसरिया गांव का बताया जा रहा है|

जब बात के पीछे का कारण पता लगाया गया तो पता चला कि अब्दुल्लाह के बेटे की शादी समीम देवन की लड़की से होना था| लड़की देखने के बाद लड़के पक्ष वालों ने शादी करने से मना कर दिया| इसके बाद दोनों पक्ष के पक्षों के बीच अंदरूनी विवाद शुरू हो गया| मंगलवार के दिन शादी को बात के दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया| इसके बाद अब्दुल्ला को कमरे के अंदर बंद किया गया।

फिर बाद में समीम देवान छत के रास्ते से आकर अब्दुल्ला को गोली मारी| 55 वर्षीय अब्दुल्ला सदर अस्पताल में भर्ती है| मारपीट के दौरान अब्दुल्ला एवं उसकी 16 वर्षीय पुत्री राजीना खातून एवं पत्नी 50 वर्षीय जमीला खातून गंभीर रूप से घायल है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर से एक घटना सामने आया है| अब तक दोनों पक्षों में से कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है| लेकिन दोनों पक्षों से एक-एक को हिरासत में ले लिया गया है| दोनों से पूछताछ कर घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है|

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket