
पटना शहर के पुलिस के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था| वहीं फ्लैट के आगे राजद नेत्री का बोर्ड लगा हुआ था| पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गर्दनीबाग के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है| पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर नाबालिग को बरामद किया|
नाबालिक ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उनके द्वारा जबरन देह व्यापार करवाया जाता था| नाबालिग पीड़िता ने बच्ची देवी नामक महिला पर आरोप लगाया| नाबालिग ने बताया कि उनके साथ जबरन गन्दा काम करवाया जाता था| विरोध करने पर जान से मारने और बेचने की धमकी दी जाती थी|
पीड़िता के साथ लगातार 1 सप्ताह से गलत काम करवाया जाता था| पीड़िता ने बताया कि बाहर से भी लड़कियां मंगवाई जाती थी| कम उम्र की लड़की को 1000 रुपया मिलता था और बाकी का ₹3000 बच्ची देवी खुद रखती थी।
पीड़िता के परिजनों के द्वारा बताया गया कि नाबालिक दाई का काम करती थी| बीते कुछ दिनों से जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को लगा कि काम में छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वह घर नहीं आ रही होगी| कुछ दिन बीतने के बाद परिजनों द्वारा उक्त मालिक से संपर्क साधा गया| तब उन्हें पता चला कि उनकी लड़की 1 सप्ताह से काम पर नहीं आ रही है| इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ खबर नहीं मिला|
तभी अचानक से शनिवार के दिन उनकी भाई के नंबर पर फोन आता है और बताया जाता है कि चितकोहरा इलाके में उसे कैद कर लिया गया है और जबरन उस उसके साथ गन्दा काम कराया जा रहा है।
जानकारी मिलने के बाद परिजन फ्लैट पर पहुंचता है| फ्लैट पर पहुंचने के बाद पीड़िता की चप्पल दिखती है| जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी शोर-शराबा किया जाता है| काफी शोर-शराबा सुनने के बाद वहां पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है| तभी परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचा| घटनास्थल पहुंचकर नाबालिक लड़की की बरामदगी की।
गर्दनीबाग थाना अध्यक्ष रंजीत रजक के मुताबिक गिरफ्तार महिला के कमरे से बरामद आपत्तिजनक समान और लोगों से पूछताछ में देह व्यापार का धंधे कराने का पुष्टि हुई है। बरामद बच्ची ने भी पुलिस के सामने खुलासा किया काम कराने के लिए घर दिखाने लाई थी, लेकिन उसने बच्ची को कमरे में बंद कर दिया।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments