बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस आजकल अपनी बिग बजट एक्शन वेबसीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज को पूरी दुनिया से प्यार मिल रहा है। यह अमेजन प्राइम की मोस्ट वॉड सीरीज बन चुकी है।
इसी बीच अब बेबाकी के लिए जानी जाने वाली प्रियंका ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी उस फिल्म के बारे में बात की है जिसमें काम करने उनके लिए बुरा अनुभव था और जिससे उन्हें नफरत है। पिछले कुछ समय में प्रियंका चोपड़ा जोनास सुर्खियों में छाई हुई हैं। वैश्विक आइकन ने अपने जीवन, करियर और बॉलीवुड फिल्म उद्योग के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह कैसी थी और अभी भी हॉलीवुड में उसकी आलोचना की जाती है।
कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में उन्हें दरकिनार कर दिया गया था। अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, प्रियंका चोपड़ा ने कई सवालों के जवाब दिए, जिसमें एक ऐसी फिल्म में काम करना शामिल है जिससे वह नफरत करती हैं। ' सिटाडेल' एक्ट्रेस ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट लिया।
Comments