Love Jihad: शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, लड़की ने लगाई फांसी

Love Jihad: शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, लड़की ने लगाई फांसी

पिता ने खलारी थाना में दर्ज कराया केस, आरोपी गोलू अंसारी हिरासत में

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
रांची जिले के खलारी के मोहननगर उड़िया धौड़ा में बुधवार की रात एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने गोलू अंसारी नामक युवक पर धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व उससे शादी करने का आरोप लगाया है

WhatsApp Image 2023-06-02 at 2.33.49 PM

रांची जिले के खलारी के मोहननगर उड़िया धौड़ा में बुधवार की रात एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने गोलू अंसारी नामक युवक पर धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व उससे शादी करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध खलारी थाना में लड़की के पिता ने गुरुवार को केस दर्ज कराया है। इसमें गोलू अंसारी पर धर्म छिपाकर शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

थाने में दिये गये आवेदन में लड़की पिता ने कहा है कि 31 मई की रात 9 बजे गोलू अंसारी उनके घर आया और उनकी बेटी से बातचीत करने लगा। इसी दौरान बेटी ने उनसे बताया कि ये वही लड़का है, जिसके साथ उसने दो वर्ष पूर्व खलारी के पहाड़ी मंदिर में शादी की थी। गोलू लड़की को अक्सर फोन करके जहां-तहां बुलाता था और शारीरिक संबंध बनाता था।

पिता ने कहा है कि बेटी का एक साल का बेटा भी है। इधर पिछले एक सप्ताह से बेटी काफी परेशान थी। उसपर धर्म परिवर्तन करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

इसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। आवेदन में कहा है कि गोलू ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है, इसलिए उस पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। आरोपी ने कहा, बेटा उसका नहीं है घटना के बाद खलारी पुलिस ने गोलू को हिरासत में ले लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम