शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की हत्या

शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की हत्या

दोस्त ने फोन करके बुलाया था, नहर के पास मिला शव

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
शादी के दो दिन बाद दूल्हे की हत्या कर दी गई है। 30 साल के अशोक कुमार की शादी 29 मई को हुई थी। 31 मई से वो लापता था। गुरुवार को नहर के पास उसका शव मिला है

WhatsApp Image 2023-06-02 at 2.53.34 PM

 

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

शादी के दो दिन बाद दूल्हे की हत्या कर दी गई है। 30 साल के अशोक कुमार की शादी 29 मई को हुई थी। 31 मई से वो लापता था। गुरुवार को नहर के पास उसका शव मिला है। परिवार ने बताया कि घर में शादी की रस्में चल रही थीं, तभी उसके एक दोस्त का फोन आया था। वो अपने दोस्त से मिलने पहुंचा। मामला जिले के गुरुआ प्रखंड के गुरुआ थाने का है।

 अशोक कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अशोक पलुहारा पंचायत के कराही गांव का रहने वाला था। वह पेशे से ठेकेदार था। वही घरवालों का कहना है कि लापता होने से पहले एक दोस्त का फोन आया था। फोन पर बात करने के बाद वह उससे मिलने चला गया। जब देर रात तक नहीं लौटा तो हम घबरा गए। आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने गुरुआ थाने को सूचना दी। वहीं दो दिन बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव मिला।

 दरअसल, 29 मई को अशोक कुमार (30) की बारात औरंगाबाद के अकौना गांव गई थी। वहां उसकी शादी रेवती कुमारी से हुई थी। शादी के बाद बारात लड़की की विदाई कर 30 मई की शाम लौट गई थी। 31 मई को लड़के के घर में चौठारी ( शादी के बाद का रस्म ) कार्यक्रम चल रहा था। गुरुवार दोपहर अशोक का शव गुनेरी पंचायत के पास से गुजरने वाली नहर के समीप बरामद हुआ है। युवक के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किए जाने के निशान मिले हैं।

 हत्या किसने और क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। युवक की हत्या की खबर सुनकर क्षेत्रीय विधायक विनोद यादव भी मौके पर पहुंचे थे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। परिवार किसी दोस्त के फोन आने की बात कह रहा है। उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा ।

वही इस मामले सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि कांड के अनुसंधान एवं घटना के उद्भेदन तथा कांड में संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी एक विशेष टीम का गठन सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी के नेतृत्व में किया गया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket