
गोपालगंज पुलिस ने एक बहुत ही बड़ा सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर रेड मारी| जहां पर दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सेक्स रैकेट की सरगना एक महिला बताई जा रही है| जो अकेले ही पूरे सेक्स रैकेट को चला रही थी। पति के मृत्यु के बाद उसने यह सेक्स रैकेट खोल लिया था।
पुलिस रेड में पकड़े गए लोगों में दुकानदार एवं छात्र भी शामिल है| मामला गोपालगंज नगर थाना इलाके के सुपर मार्केट के पास का है।
सेक्स रैकेट के सरगना की पहचान गोपालगंज वार्ड 35 निवासी गोबी खातून है। जानकारी के अनुसार औरत अपने पति के मौत के बाद से वह देह व्यापार के धंधे में शामिल हो गई। गोबी खातून अपने घर पर ही लड़के एवं लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट का व्यापार कराती थी।
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह काम बहुत ही लंबे समय से चल रहा था गोबी खातून लड़के एवं लड़कियों को अपने घर में बुलाता था| वहीं से अपना पूरा दिन व्यापार का धंधा चलाते थे| पुलिस की रेड के बाद इलाके के लोगों को गंदे काम के बंद होने का सुकून भी मिला है| कई लोगों को तो इसका अंदाजा भी नहीं था कि उनके मोहल्ले में इस तरीके का गंदा काम हो रहा है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments