भाजपा राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी स्वजातिए नेताओं के निशाने पर

भाजपा राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी स्वजातिए नेताओं के निशाने पर

 मोतिहारी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट मांगने आए थे विवेक ठाकुर

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On
भाजपा से भूमिहारों का एक धड़ा नाराज चल रहा है | जाहीर सी बात है भूमिहारों के कई नेता विवेक ठाकुर पर अपनी नाराजगी जाहीर करने लगे  है |

 

IMG-20240516-WA0089

सागर सूरज

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

मोतिहारी : अगामी 25 मई को मोतिहारी लोक सभा के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है | इसी बीच बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद सह नवादा से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को मोतिहारी लाया गया, ताकि यहाँ के भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह के लिए वे अपने स्व जातियों से वोट मांग सके |

अग़वा छात्रा सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार Read More अग़वा छात्रा सकुशल बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative Read More Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative

विवेक ठाकुर श्रीकृष्ण नगर और अरेराज के एक इलाके मे जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए मत मांगे और पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की गिनती करवाया | मोतिहारी मे सम्पन्न उनके प्रेस वार्ता मे कमोवेश यही सब बातें कही गई, साथ ही पूरे देश मे 370 सीट जीतने का भी दावा किया गया, लेकिन उनके आगमन से भूमिहारों के एक घड़ा नाराज हो गया, जिसको लेकर बयान बाजी भी शुरू हो गई |

सनद रहे कि भाजपा से भूमिहारों का एक धड़ा नाराज चल रहा है | जाहीर सी बात है भूमिहारों के कई नेता विवेक ठाकुर पर अपनी नाराजगी जाहीर करने लगे  है |

भाजपा नेता राजा ठाकुर ने कहा विवेक ठाकुर मोतिहारी मे श्रीकृष्ण बाबू के जयंती जैसे कार्यक्रमों मे भूमिहारों के सहयोग के लिए लगातार फोन करते है और उन्हे समर्थन भी मिलता है, लेकिन मोतिहारी प्रत्याशी के समर्थन मे प्रचार के लिए जब आए तो सभी साथियों को भूल गए |

विवेक ठाकुर को यह बात अच्छी तरह पता है कि किस तरह मोतिहारी प्रत्याशी ने गत 30 वर्षों से मोतिहारी का प्रतिनिधित्व करते हुए भूमिहारों को गर्त मे पहुंचा  दिया | आज इस जाती के लोग अपना हक मांगते हुए अगर भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर रहे है, तो ऐसे मे विवेक ठाकुर को अपने स्व जातियों के संवेदनाओं का भी ख्याल करना चाहिए था |

राजा ठाकुर ने कहा भूमिहार भाजपा विरोधी नहीं है, वह सिर्फ प्रत्याशी का विरोध कर रहा है | मोदी जी बड़ी संख्या मे सीट लेकर आ रहे है, ऐसे मे मोतिहारी का एक सीट गवा भी लेते है तो कोई फर्क नहीं पड़ता | पूरा देश मोदी मोदी कर रहा है, लेकिन लोगों का मोतिहारी के भाजपा प्रत्याशी से विरोध है | हम किसी काम के लिए स्थानीय सांसद के पास जाते है ना की अपने पीएम से मिलते है | एक थाने से किसी निर्दोष को सांसद से मदद नहीं मिल सकती तो फिर लोगों का गुस्सा जायज है |

राजा ठाकुर ने कहा परिवार से समाज और समाज से देश बनता है, ऐसे मे अगर हमारा घर और परिवार ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो फिर देश का निर्माण कैसे हो सकता है |

श्री ठाकुर ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय की पोलिटिकल डायरी के पेज संख्या 151 दिनांक 11 दिसंबर 1961 का हवाला देते हुए कहा कि उपाध्याय ने भी कहा है कि कोई बुरा प्रत्याशी सिर्फ इसलिए मत पाने का अधिकारी नहीं हो सकता की वह किसी अच्छे पार्टी की तरफ से खड़ा हो |   

 राजा ठाकुर ने कहा कि विवेक ठाकुर पार्टी के लोग है उनके आने जाने से कोई बात नहीं है परंतु पुराने और नाराज साथियों की समस्याए भी सुननी चाहिए थी | सभी बाते अखबार के माध्यम से नहीं कही और सुनी जा सकती  | अब उनको अपने स्व जातिए लोगों का भी विरोध झेलना पड़ सकता है | राजनीति ही करनी है तो भी समय पर अपने जात के लोगों को क्यू खोजते- फिरते है | उन्होंने कहा की मैंने विवेक ठाकुर जी से फोन कर अपना विरोध भी दर्ज कर दिया है | 

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER