नाबालिक को घर से उठाकर 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश

नाबालिक को घर से उठाकर 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश

पीड़िता के होश में आने का इंतजार, दादी बोली- उसमें सब को पहचान लिया है

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिक 17 साल की लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 4 से 5 की संख्या में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हैवान ने लड़की को जान से मारने की कोशिश की| उसे जहर पिलाया गया| मामला बलीगांव थाना क्षेत्र का है

WhatsApp Image 2023-06-02 at 3.52.54 PM

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिक 17 साल की लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 4 से 5 की संख्या में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हैवान ने लड़की को जान से मारने की कोशिश की| उसे जहर पिलाया गया| मामला बलीगांव थाना क्षेत्र का है।

घटना वैशाली जिले के बेली गांव थाना क्षेत्र के गुरुवार रात करीब रात के 11:00 बजे लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़िता अभी महुआ रेफरल अस्पताल में भर्ती है, जहां से डॉक्टरों ने पीड़िता की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया| पीड़िता की इलाज अभी सदर अस्पताल में चल रहा है।

वैशाली पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों द्वारा एफ आई आर दर्ज कराया गया है| जिसके बाद चिन्हित 5 लोगों में से 4 को आरेस्ट कर लिया गया है| एक अपराधी अभी भी फरार है| जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित, नीरज, अविनाश और राहुल कुमार उर्फ बबली बताया जा रहा है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर लड़की ने दरवाजा खोला| दरवाजे पर चार से पांच लड़के पहले इंतजार कर रहे थे| पीड़िता ने जैसे दरवाजा खोला, उसे अपहरण कर घर से 500 मीटर दूर ले गए और सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात इस घटना के दौरान परिवार के सभी लोग सोए हुए थे।

आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म कर पीड़िता को वहीं पर छोड़ दिया| जिसके बाद पीड़िता लड़की जैसे तैसे कर वापस घर आई| घर आने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती बात पूरे परिवार को बताया और अचानक से बेहोश हो गई। पीड़िता बच्ची की दादी ने बताया कि बच्ची के मुंह से बदबू आ रही थी| घटना के बारे में जैसे ही परिवार वालों को पता चला परिजनों ने तुरंत इस घटना की जानकारी बड़ी गांव थाने की पुलिस को सूचना दी।

बली गांव थाना अध्यक्ष शिवनारायण यादव ने कहा कि घटना के बाद 4 आरोपियों को पकड़ लिया गया है| एक बचे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है| सभी से पूछताछ की जा रही है| लड़की बेहोश है, उसमें आने के बाद और जानकारी मिलेगी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket