#love jihad: हिंदू बनकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव
पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी

एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से फेसबुक पर आइडी बनाई और विधवा महिला से दोस्ती की। नौकरी का झांसा देकर उसे अपार्टमेंट में बुला लिया। यहां बेहोश कर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया । इसे प्रसारित करने की धमकी देकर छह माह तक शारीरिक शोषण किया गया।
पिछले महीने उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई। तब आरोपित मतांतरण का दबाव बनाने लगा। इस संबंध में सासनी गेट थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सासनीगेट क्षेत्र की है।
इसके पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पिछले वर्ष फेसबुक पर निहाल चौधरी नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई। उसने माथे पर टीका लगा, हाथ पर कलावा बांधे व मंदिर के फोटो भेजे। 15 नवंबर 2022 को महिला को एक अपार्टमेंट में दफ्तर बताते हुए बुलाया। वहां उसका दोस्त वजीर भी था। उसे एक सिम कंपनी का प्रबंधक बताया था। आरोपितों ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments