#Bihar Breaking News: पांच जिलों में पहली बार लू का रेड अलर्ट, 44.2 डिग्री सेल्सियस के का साथ शेखपुरा रहा सबसे गर्म
आज पटना सहित 6 जिलों में ऑरेंज और 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों के बाद से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की आएगी गिरावट

पटना सहित प्रदेश के 14 जिलों में शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने लू का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 2023 में पहली बार लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील मौसम विभाग ने की है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में रेड, 6 में ऑरेंज और 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक राज्य में तामपान में गिरावट की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक गिरेगा। अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण गर्मी अपना असर दिखा रही है। सोमवार से ही बिहार के किशनगंज और फारबिसगंज के पास मानसून स्थिर बना हुआ है। गुरुवार को पटना सहित 17 जिलों में भीषण उष्ण लहर और उष्ण लहर का प्रकोप रहा। राज्य के 22 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि, जबकि 7 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments