#bihar news: दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला की हुई मौत

#bihar news: दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला की हुई मौत

महिला की पहचान नहीं बच्चों की हालत गंभीर, अचानक ट्रेन के आगे कूदी महिला

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली 05040 नरकटियागंज एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, उसके साथ के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है

WhatsApp Image 2023-06-17 at 3.18.10 PM

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

गोरखपुर से नरकटियागंज आने वाली 05040 नरकटियागंज एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, उसके साथ के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि उक्त ट्रेन हरीनगर स्टेशन से खुलकर चमुआ स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी बीच बभनी रेलवे ढाला से कुछ पहले उक्त महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई।

इस घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई है। घायल बच्चों में पांच वर्ष का एक लड़का और तीन वर्ष की बच्ची है। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुरी तरह से ट्रेन से एक्सीडेंट होने के कारन महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

नरकटियागंज के रेल इंसपेक्टर केके सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। घायल दोनों बच्चो का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहा दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket