
पटना के दानापुर कोर्ट एक शख्स तीसरी शादी करने पहुंचा। इस दौरान उसकी बेटी वहां आ गई। और शादी का विरोध करने लगी। बेटी का हंगामा देख पिता बिना कोर्ट मैरिज किए परिजन के साथ फरार हो गया।
मामला मनेर के गौरेया का है। यहां 56 साल के चंद्रशेखर सिंह ने 32 साल की युवती से गुरुवार को मंदिर में तीसरी शादी की थी। फिर शुक्रवार को कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। इस संबंध में दूसरी पत्नी के भाई कौशल कुमार ने मनेर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।
चंद्रशेखर सिंह की पहली पत्नी की हत्या हुई थी। जिसमें वो खुद आरोपी था। जमानत पर बाहर आने पर उसने दूसरी शादी की थी। पिछले साल उसकी दूसरी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चंद्रशेखर के दोनों पत्नियों से दो-दो बच्चे हैं।
झूठ बोलकर की तीसरी शादी
तीसरी शादी का विरोध कर रहे दूसरी पत्नी के परिजन ने बताया कि चंद्रशेखर ने झूठ बोलकर तीसरी शादी की है। वो युवती को बुलेट पर घुमाता था । उसे बताया था कि वो बैंक मैनेजर है। वहीं युवती के पिता का कहना था कि बेटी मेरी सुनती नहीं। उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। तीसरी पत्नी के घरवाले फिलहाल फरार हैं।
2004 में हुई पहली पत्नी की हत्या
बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर सिंह वर्तमान में झारखंड के रामगढ़ के शंभु कॉलोनी में रहता है। चंद्रशेखर की पहली शादी पुनईचक की रीता देवी के साथ हुई थी। 2004 में पत्नी की हत्या हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने पति चंद्रशेखर को अरेस्ट किया था। 2005 में पर वो बाहर आया। इसके बाद 2006 में उसने दूसरी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के नरगदा गांव के रहने वाली नेहा देवी से की।
पिछले साल दूसरी की मौत हुई तो तीसरी शादी कर ली
चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी की बेटी अंजली ने बताया कि मेरे पिता ने अपनी पहली पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। 2006 में दूसरी शादी की, जो मेरी मां है। मेरी मां की 2022 में सडक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि मेरे पिता की उम्र 56 साल है। उन्होंने तीसरी शादी मनेर के महिनावां के रहने वाली 32 साल की सरिता देवी से गुरुवार को शिव मंदिर में की है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments